रितिका ने  देश को स्वर्ण और राममिलन ने कांस्य दिलाया

अबूधाबी ओपन रिगाटा-2019

भोपाल। अबूधावी में 14 से 19 अक्टूबर, 2019 तक खेली गई अबूधाबी ओपन रिगाटा (चैम्पियनशिप) में म.प्र. वाटर स्पोट्र्स अकादमी की खिलाड़ी रितिका दांगी ने लैजर 4.7 इवेन्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाया। जबकि बालक वर्ग में अकादमी के ही खिलाड़ी राम मिलन यादव ने कांस्य पदक देश को दिलाया। अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने बधाई दी है। उन्होंने दोनों युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं।


ख्ेाल संचालक से भेंट

पदक विजेता खिलाड़ी रितिका दांगी और राम मिलन यादव ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम में संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की। ख्ेाल संचालक डाॅ. थाउसेन ने दोनों खिलाड़ियों को शाबाशी और बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़े परिश्रम से सफलता सुनिश्चित है। उन्होंने खिलाड़ियों को सतत रूप से अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर वाटर स्पोट्र्स सेलिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी श्री जी.एल. यादव भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि रितिका ने इससे पूर्व हाॅंगकांग में आयोजित हाॅंगकांग ओपन रिगाटा (2018) में कांस्य पदक देश को दिलाया। रितिका ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण और चार रजत पदक अर्जित किए हैं। इसी तरह राममिलन दे भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक-एक स्वर्ण और रजत तथा दो कांस्य पदक एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं।