भिलाई ने अपने नाम किया हॉकी खिताब


भोपाल ,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने आरिफ अकील फैंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिता के विजेता टीम भिलाई को 15 हजार एवं ट्राफी दी। उजविजेता को 10 हजार, ट्राफी और थर्ड पोजीशन टीम को 5 हजार रूपये और ट्राफी दी गई। गांधी जयन्ती के 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भिलाई ने bcw को 5- 1 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता अपने नाम की। टूर्नामेंट का विजेता भिलाई, उप विजेता bcw एवं थर्ड पोज़िशन पर Afc भोपाल रही।