देश के विभिन्न प्रदेशों के करीब 700 तलवारबाज करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

27वीं राष्ट्रीय जूनियर फेंसिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ आज



भोपाल। देश के विभिन्न राज्यों की 24 टीमों के करीब 700 खिलाड़ी 9 से 12 नवम्बर, 2019 तक टी.टी. नगर स्टेडियम में आयोजित 27वीं राष्ट्रीय जूनियर फेंसिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह पहला अवसर है जब खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा फेंसिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया (एफएफआई) के सहयोग से राष्ट्रीय जूनियर फेंसिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा हैं।



संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने बताया कि चैम्पियनशिप में अंडर-20 वर्ग में करीब 700 बालक एवं बालिका खिलाड़ी एवं आॅफिशियल्स की भागीदारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। एफएफआई द्वारा आर्मी (सर्विसेस) पुणे के श्री दीपक सिंह को काॅम्पटीशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में सेबरे, ईपी और फोइल इवेन्ट में खिलाड़ी प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे। इसके तहत तीस -तीस स्वर्ण और रजत तथा 60 कांस्य सहित कुल 120 पदक दाव पर रहेंगे।



चैम्पियनशिप का शुभारंभ 9 नवम्बर को प्रातः 11 बजे खेल संचालक डाॅ. एस. एल. थाउसेन के मुख्य आतिथ्य में होगा।
जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित मध्य प्रदेश की टीम निम्नानुसार है:-



फोइल इवेन्ट बालक वर्ग:- टी. साई संकेत, हर्षल भक्ते, लक्ष्य श्रीवास, आम यादव
फोईल इवेन्ट बालिका वर्ग:- अरूणिमा श्रीवास्तव, निशा तायडे, अचिन्त कौर, संजना चैपड़ा
ईपी इवेन्ट बालक वर्ग:- अंकुर जैन, शंकर पाण्डे, आयुष निबोरिया, आर्यन सेन
ईपी इवेन्ट बालिका वर्ग:- खुशी दभाड़े, प्रज्ञा सिंह, अंजली बाथरे, पूजा दांगी
सेबरे इवेन्ट बालक वर्ग:- सात्विक सिंह, सौरभ मिश्रा, शाश्वत कटारे, आयुष्मान
सेबरे इवेन्ट बालिका वर्ग:- पूर्णा सिंह, रक्षा राजा, चारू, अंशिका
आॅफिशियल्स:- मैनेजर - एम. विनोद कुमार एवं सुश्री श्रीधर शर्मा,
  कोच - अमित सिंह एवं एम. विनोद कुमार