कुश, मनप्रीत, यशराज और क्षितिज ने जीता कांसा


ग्वालियर। सीबीएसई नेशनल टेनिस टूर्नामेंट में ग्वालियर ग्लोरी हाई स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
दैनिक भास्कर के अनुसार देहली पब्लिक स्कूल यमुनानगर में 9 से 13 नवंबर तक खेले गए चार दिवसीय इस टूर्नामेंट में देशभर से 30 स्कूलों तथा 5 गल्फ देश की टीमों ने भाग लिया था। ग्वालियर ग्लोरी हाई स्कूल के खिलाड़ी कुश अरजरिया, मनप्रीत सिंह, यशराज शर्मा और क्षितिज साहू ने अंडर 19 आयु वर्ग में उम्दा खेल दिखाते हुए एक-एक कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं मनप्रीत सिंह ने मिक्स्ड डबल्स में रजत तथा कुश अरजरिया ने व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य ने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन की सराहना की।