कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित जीते दस पदक 


भोपाल: 25 नवम्बर, 2019 छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली में आयोजित 65वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राजय कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य सहित 10 पदक मध्य प्रदेश को दिलाए हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी एवं खेल संचालक डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।


प्रतियोगिता के बालक अंडर-19 आयु वर्ग में उदित पटेल ने (55 किलोग्राम) में स्वर्ण पदक, अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रियांशी प्रजापत ने (49 किलोग्राम) स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। अंडर-17 वर्ग में आराधना गौंड (43 किलोग्राम), छाया पटेल (46 किलोग्राम), वर्षा पाण्डे (53 किलोग्राम), प्रियंका यादव (61 किलोग्राम), हिमांशी पंजाबी (73 किलोग्राम) ने एक-एक रजत पदक तथा माधुरी पटेल (40 किलोग्राम), यश यादव (38 किलोग्राम), राजू बौरासी (51 किलोग्राम) ने एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया।उक्त खिलाड़ी अकादमी के प्रशिक्षक श्री सुमित सेहरावत, श्री विनय प्रजापति और सुश्री रेखा रानी से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।