माउंट पतालसु की साहसिक यात्रा से लौटा खिलाड़ियों का दल

प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग संकल्पित-खेल संचालक डॉ थाउसेन



भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने गत दिवस मनाली, हिमाचल प्रदेश स्थित माउंट पतालसु की 13 हजार 845 फीट ऊंची चोटी को फतेह किया। पर्वत की चोटी पर पहुंचे खिलाड़ियों ने खेल विभाग और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का झंडा फहराया। इस दल का प्रतिनिधित्व पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय ने किया जो की इस साहसिक अभियान दल के लीडर थे। पच्चीस सदस्यीय  इस दल में दो ऑफिशियल्स के अलावा 12 बालिका और 11 बालक खिलाडी कराते, ताईक्वांडो, शूटिंग, घुड़सवारी और एथलेटिक्स अकादमी के  शामिल थे।



मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर साहसिक अभियान दलइ को संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान  और श्री बी. एस. यादव ने झंडी दिखाकर मनाली के लिए रवाना किया था। इस अभियान दल के  लौटने पर संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ एस. एल. थाउसेन ने खिलाड़ियों को उनकी सफल यात्रा के लिए बधाई दी और उनके अनुभव शेयर किए।
खेल संचालक डॉ. थाउसेन ने बताया कि साहसिक अभियान का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों में साहसिक खेलों के प्रतिआत्म विश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना तथा पर्वतारोहण और अन्य साहसिक खेलों को प्रदेश में बढ़ावा देना  है।