शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक


भोपाल। नई दिल्ली में 16 से 30 नवम्बर, 2019 तक खेली जा रही 63वीं राष्ट्रीय शाॅटगन शूटिंग काॅम्पटीशन चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को पाँच पदक दिलाये। पदकों में एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता के टेªप जूनियर टीम इवेन्ट में मनीषा कीर, प्रीति रजत और नीरू देवी ने स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। बालिका वर्ग की ट्रेप व्यक्तिगत स्पर्धा में मनीषा कीर ने रजत और प्रीति रजक ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसी तरह टेªप वुमेन सीनियर के व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रगति दुबे ने कांस्य पदक अर्जित किया। जबकि टेªप सीनियर वुमेन टीम इवेन्ट में मनीषा कीर, प्रगति दुबे और वर्षा वर्मन ने कांस्य पदक अर्जित किया।