‘‘सियाराम कप’’ इटंर स्कूल फुटबाल टूर्नामेन्ट मे कैम्पियन, सेंट जोसफ एवं डीपीएस कोलार सेमीफाइनल मे पहुॅचे 


भोपाल। मानसरोवर   डेण्टल   कॉलेज   स्पोर्टस   ग्राउण्ड   मे   चल   रहें।  राजधानी के प्रतिष्ठित फुटबाल टूर्नामेन्ट  ''सियाराम कप'' इटंर स्कूल   फुटबाल   टूर्नामेन्ट   2019   में आज   हुए   मुकाबले में   बालक   वर्ग   में  कैम्पियन   ने एसपीएस   साकेत   को   1-0   से   हराकर सेमीफाइनल मे अपनी जगह बनायी वही बालिका वर्ग एक अन्य मुकाबले में   मदर   टेरेसा   स्कूल   की   लड़कियो   ने   डीपीएस   कोलार   की लड़कियों को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल की टिकिट पक्की की। इस मैच में  मदर  टेरेसा  स्कूल की विदुषी  मैन ऑफ द मैच चुनी गयी।  मानसरोवर ग्रुप के सीईडी गौरव तिवारी ने आज आये हुए अतिथियों   के   साथ   खिलाडियों   का   परिचय   प्राप्त   किया   अन्त   में खिलाड़ियों को स्मृति स्वरूप सर्टिफिकेट एवं मैन  ऑफ   द   मैच ट्राफी प्रदान की। इस दौरान मानसरोवर ग्रुप के सभी कॉलेजो के प्राचार्य, स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कल से इस टूर्नामेन्ट के सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो रहे। कल होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में बालक वर्ग में कैम्पियन स्कूल का सेंट जोसफ से बालिका वर्ग में मदर टेरेसा का सेंट थॉमस से मुकाबला होगा वही डीपीएस कोलार की टीम का सस्कार बेली और रेयान के बीच होने वाले मैच के बिजेता से मुकाबला होगा।