65वी राष्ट्रीय स्कूल अंडर-19 चैम्पियनशिप- संगरूर (पंजाब)
भोपाल। संगरूर, पंजाब में आयोजित 65वी राष्ट्रीय स्कूल अंडर-19 चैम्पियनशिप में एथलेटिक्स अकादमी के शाॅटपुट खिलाड़ी समरदीप सिंह ने 19.18 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता का रजत एवं कांस्य पदक उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के नाम रहा। समरदीप सिंह अकादमी के प्रशिक्षक वीरेन्द्र डबास के मार्गदर्शन में म.प्र. राज्य खेल अकादमी में गत दो वर्षों से प्रशिक्षणरत है। संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने पदक विजेता खिलाड़ी समरदीप सिंह को बधाई दी।