भारतीय रोइंग टीम के खिलाड़ियों ने काॅक्सलेस फोर इवेन्ट में जीता रजत पदक

जुनियर एशियन रोइंग चैम्पियनशिप-2019



भोपाल। थाईलैण्ड के पट्टाया में  16 से 22 दिसम्बर, 2019 तक आयोजित जूनियर एशियन रोइंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोट्र्स रोइंग अकादमी के खिलाड़ी विजय पाल सिंह ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए काॅक्सलेस फोर इवेन्ट में देश को रजत पदक दिलाया।



मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोट्र्स रोइंग अकादमी के खिलाड़ी विजय पाल सिंह द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री  जीतू पटवारी और संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।



उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोट्र्स रोइंग अकादमी के तीन खिलाड़ी विजय पाल सिंह, मंगल सिंह तथा नीतिश भारद्वाज तथा अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन दलबीर सिंह भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में थाईलैण्ड गए है। कल प्रतियोगिता का अंतिम दिन है।