चंडीगढ़, हरियाणा, एयर फोर्स के खिलाड़ियों का दबदबा

भोपाल। राजधानी के पास गोरेगांव स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में खेली जा रही 63वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप काॅम्पिटिशन के अंतर्गत 25 मीटर स्टैण्डर्ड एयर पिस्टल जूनियर और सीनियर तथा 50 मीटर प्री पिस्टल जूनियर एवं सीनियर पुरुष वर्ग  में मुकाबले खेले गए।


 

 


50 मीटर फ्री प्रिस्टल जूनियर बालक व्यक्तिगत  स्पर्धा में एयर फोर्स के गौरव राणा ने 555 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के अर्जुन सिंह 548-11 अंकों के साथ दूसरे और हरियाणा के निखिल चंदिला 548-9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टीम स्पर्धा में 1630 अंकों के साथ पंजाब पहले, 1599 अंकों के साथ हरियाणा दूसरे और 1595 अंकों के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।


प्रतियोगिता में 50 मीटर पिस्टल पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में बीएसएफ के सिब कुमार घोष 556 अंकों के साथ पहले, एयर फोर्स के गौरव राणा 555 अंकों के साथ दूसरे और आर्मी के जीतू राय 554 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टीम स्पर्धा में आर्मी मार्क्समेनशिप यूनिट 1648 अंकों के साथ पहले, राजस्थान 1638 अंकों के साथ दूसरे और एसएसबी 1636 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इसी तरह 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल पुरुष स्पर्धा में चंडीगढ़ के विजय वीर सिद्धू 580 अंकों के साथ पहले, आर्मी के गुरप्रीत सिंह 578 अंकों के साथ दूसरे और चंडीगढ़ के उदयवीर सिद्धू 574 अंकों के साथ दूसरे और हरियाणा 1689 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।  25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल सिविलियंस इवेंट में तमिलनाडु के महेश पशुपति ने 569-13 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। जबकि दिल्ली के अर्पित गोयल ने 569-11 अंकों के साथ रजत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।  टीम स्पर्धा में आर्मी मार्क्समेनशिप यूनिट 1707 अंकों के साथ पहले, चंडीगढ़ 1693 और उत्तराखंड के अंकुर गोयल ने 567-16 अंकों के साथ कांस्य पदक अर्जित किया।  टीम स्पर्धा में 1666 अंकों के साथ दिल्ली पहले, 1654 अंकों के साथ पंजाब  दूसरे और 1653 अंकों के साथ महाराष्ट्र  तीसरे स्थान पर रहा।

25 मीटर एयर पिस्टल जूनियर बालक स्पर्धा में चंडीगढ़ के विजय वीर सिधु ने 580 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक और उदयवीर सिधु ने 574 अंक हासिल कर रजत पदक हासिल किया। जबकि दिल्ली के हर्ष गुप्ता 572 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।  टीम स्पर्धा में चंडीगढ़ ने 1699 अंकों के साथ पहला, हरियाणा ने 1680 अंकों के साथ दूसरा और दिल्ली ने 1672 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।  25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर बालक सिविलियंस में गुजरात के पांचाल रोहित ने 521 अंक अर्जित कर स्वर्ण,  उत्तर प्रदेश के अरुण तिवारी ने 516 अंक के साथ रजत और उत्तर प्रदेश के ही श्याम सिंह यादव ने 451 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया। इसी प्रकार  50 मीटर स्टैंडर्ड जूनियर सिविलियन इवेंट में हरियाणा के निखिल चंदीला ने 548 अंकों के साथ स्वर्ण दिल्ली के शौर्य सरीन ने 543-10 अंकों के साथ रजत और हरियाणा के अभिमन्यु यादव ने 543-6 अंकों के साथ कांस्य पदक अर्जित किया। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।


50 मीटर पुरुष सिविलियंस स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के अविष्कार तोमर 553 अंकों के साथ पहले, राजस्थान के पवन कुमार 544 अंकों के साथ दूसरे और दिल्ली के शौर्य सरीन 543 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे । टीम स्पर्धा में दिल्ली ने प्रथम, उत्तर प्रदेश द्वतीय और हरियाणा ने तृतीय स्थान हासिल किया।



पदक विजेता खिलाड़ियों को विशेष पुलिस महा निरीक्षक (स्पेशल डीजी) संजय राणा ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। संयुक्त संचालक खेल डॉ विनोद प्रधान ने मुख्य अतिथि संजय राणा को स्मृति स्वरूप पौधा भेंट किया। इस मौके पर संयुक्त संचालक बीएस यादव, एनआरएआई के सचिव निमित चौपड़ा, सहायक संचालक ओपी हरोड़, शिप्रा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।