एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता में मप्र की गोल्डन हॉफ सेंचुरी


भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदकों का अर्धशतक पूरा किया है। अंकतालिका में मेजबानों के 98 पदक हो गए हैं। इनमें 50 स्वर्ण के साथ 29 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं। 
दैनिक भास्कर के अनुसार तेलंगाना 101 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसे अब तक 33 स्वर्ण पदक ही मिले हैं। राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर खेली जा रही प्रतियोगिता में गुरुवार को हमारे खिलाड़ियों ने कुल 55 पदक जीते हैं। इनमें 26 स्वर्ण, 17 रजत और 12 कांस्य शामिल है। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।