एश्वर्य प्रताप सिंह ने 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन  में तीन स्वर्ण पदक जीते

63वी राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप काॅम्पिटिशन 2019-20



भोपाल। भोपाल के गोरेगांव स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में 7 दिसम्बर, 2019 से 4 जनवरी, 2020 तक खेली जा रही 63वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप काॅम्पिटिशन के अंतर्गत आज 50 मीटर थ्री पोजिशन पुरूष जूनियर, सीनियर एवं टीम स्पर्धा के फायनल मुकाबले तथा 25 मीटर स्पोट्र्स पिस्टल महिला जूनियर, सीनियर एवं टीम स्पर्धा के मुकाबले खेले गए। पुरस्कार वितरण कलेक्टर भोपाल श्री तरूण पिथेड़े ने किया। उन्होंने शूटिंग रैंज पहुंचकर 10 मीटर, 25 मीटर तथा 50 मीटर रैंज का अवलोकन किया। उन्होंने 50 मीटर थ्री पोजिशन जूनियर मेन इवेन्ट के फायनल मुकाबले देखे तथा विजेता खिलाड़ी मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के एश्वर्य प्रताप सिंह को बधाई दी। समस्त विजेता खिलाड़ियों को श्री पिथोड़े ने मैडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर भारतीय रायफल संघ के सचिव श्री राजीव भाटिया तथा प्रतियोगिता के डायरेक्टर एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी भारतीय रायफल संघ श्री पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।



50 मीटर जूनियर थ्री पोजिशन प्रोन की व्यक्तिगत स्पर्धा
मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। स्टाॅर खिलाड़ी और भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाने वाले एश्वर्य प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर जूनियर थ्री पोजिशन प्रोन की व्यक्तिगत स्पर्धा में क्वालीफिकेशन राउण्ड में 1200 में से 1175 अंक अर्जित कर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। जूनियर 50 मीटर थ्री पोजिशन पुरूष व्यक्तिगत स्पर्धा में एश्वर्य प्रताप सिंह ने 455 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अर्जित किया। इस स्पर्धा में मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह, आकाश पाटीदार तथा हर्षित बिंजवा फायनल में थे। आकाश पाटीदार 428 अंकों के साथ चैथे स्थान पर रहे। हर्षित बिंजवा 394 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक एश्वर्य प्रताप सिंह ने जीता। रजत पदक केरला के ऋषि गिरीश और कांस्य पदक पंजाब के सतनाम सिंह तिवाना के नाम रहा।



50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन जूनियर मेन टीम इवेन्ट
50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन जूनियर मेन टीम इवेन्ट में एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, हर्षित बिंजवा और आकाश पाटीदार की टीम ने 3480.0 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंजाब की टीम में सतराज सिंह तिवाना, फतेह सिंह डिल्लन और इशांत बंसल ने 3412.0 अंकों के साथ रजत पदक तथा उत्तर प्रदेश के संस्कार हवेलिया, प्रथम भदाना तथा नवीन डागर की टीम ने 3371.09 अंकों के साथ कांस्य पदक अर्जित किया।



50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन सीनियर मेन टीम इवेन्ट 
50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन सीनियर मेन टीम इवेन्ट में एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, गोल्डी गुर्जर और हर्षित बिंजवा की टीम ने 3487.0-157.00 अंकों के साथ नेवी और आर्मी की टीम को पराजित करते हुए सीनियर 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन टीम इवेन्ट का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नेवी की टीम राहुल पुनिया, नीरज कुमार और अजय ठाकुर ने 3487.0-151.00 अंकों के साथ रजत पदक अर्जित किया। आर्मी माक्र्समेनशिप यूनिट के खिलाड़ी चयन सिंह, कैलाश चंद और जाहिद हुसैन की टीम 3481.0-140.00 अंकों के साथ कांस्य पदक अर्जित कर पायी।
25 मीटर स्पोट्र्स पिस्टल वुमेन जूनियर, सिनियर व्यक्तिगत एवं टी स्पर्धा के परिणाम इस प्रकार हैः-



25 मीटर स्पोट्र्स पिस्टल सीनियर वुमेन, व्यक्तिगत स्पर्धा
1. राही सरनोबत, महाराष्ट्र, (589 अंक) स्वर्ण पदक
2. मनु भाकर, हरियाणा, (582 अंक) रजत पदक
3. अभिदिन्या अशोक पाटिल, महाराष्ट्र, (575 अंक) कांस्य पदक
25 मीटर स्पोट्र्स पिस्टल जूनियर वुमेन व्यक्तिगत स्पर्धा
1. मनु भाकर, हरियाणा, 582 अंक, स्वर्ण पदक
2. नेहा, उत्तराखण्ड, 577 अंक, रजत पदक
3. तेजस्विनी, हरियाणा, 569 अंक, कांस्य पदक
25 मीटर स्पोट्र्स पिस्टल सीनियर वुमेन टीम स्पर्धा
1. महाराष्ट्र, 1738.0-58 अंक, स्वर्ण पदक टीम- राही सरनोबत, अभिदिन्या अशोक पाटिल, श्रेया गवन्डे
2. हरियाणा, 1709.0-42 अंक, रजत पदक टीम- मनु भाकर, गौरी शीरोन, स्नेहा भारद्वाज
3. पंजाब, 1704.0-41 अंक, कांस्य पदक, टीम - रूबी तोमर, खुशसिरत कौर संधू, सिमरनप्रीत कौर बरार
25 मीटर स्पोट्र्स पिस्टल जूनियर वुमेन टीम स्पर्धा
1. कर्नाटका, 1559.0-24 अंक, स्वर्ण पदक, टीम - रक्षा, रोहिता, अनमोल
2. उत्तराखण्ड, 1542.0-18 अंक, रजत पदक, टीम- नेहा, प्रियंका, परनिका
3. चंड़ीगढ़, 1529.0-14 अंक, कांस्य पदक, टीम - तन्वी, सुखमनी, अर्शदीप
19 दिसम्बर, 2019 गुरूवार
एडीजी एसएएफ श्री विजय यादव कल सायं 4ः45 बजे 10 मीटर एयर रायफल वुमेन, 50 मीटर स्पोट्र्स रायफल प्रोन वुमेन तथा 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।