गुरूनानक देवजी संभाग स्तरीय प्रांतीय ओलम्पिक में भोपाल बना ओवरऑल चैम्पियन 


भोपालः जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  जीतू पटवारी ने  टी.टी. नगर स्टेडियम में गुरूनानक देवजी  प्रांतीय ओलम्पिक खेलों के अंतर्गत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का समापन किया। संभाग स्तरीय प्रांतीय ओलम्पिक प्रतियोगिता में भोपाल संभाग ओवरऑल चैम्पियन बना।


जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ ग्रामीण प्रतिभाओं को खोजने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमें जीवन में सफल होने के गुर भी सिखाते हैं। खेल मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जहाँ जूनियर और सीनियर प्रांतीय ओलम्पिक प्रतियोगिता शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से स्कूली स्तर पर भी 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रांतीय ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताएं शुरू  की जाएंगी। श्री पटवारी ने कहा कि अगले वर्ष से खिलाड़ियों को प्रांतीय ओलम्पिक में ट्राफी के साथ प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।


इस अवसर पर मंत्रीद्वय ने विभिन्न खेलों के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।प्रदेश में बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष से गुरु नानक देव जी प्रांतीय ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में पुरूष एवं महिला के लिए बास्केटबाल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी और फुटबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें राजगढ़, सीहोर, भोपाल और विदिशा के लगभग 850 खिलाड़ियों ने भाग लिया।



 परिणाम
बास्केटबॉल पुरुष वर्ग
भोपाल विजेता
विदिशा उप विजेता
महिला वर्ग
भोपाल विजेता
विदिशा उप विजेता
हॉकी पुरुष वर्ग
भोपाल विजेता
विदिशा उप  विजेता
महिला वर्ग
भोपाल विजेता
विदिशा उप विजेता
खो-खो पुरुष वर्ग
सीहोर विजेता
राजगढ़ उप विजेता
महिला वर्ग
सीहोर विजेता
विदिशा उप विजेता
कबड्डी पुरुष वर्ग
सीहोर विजेता
भोपाल उप विजेता
महिला वर्ग
भोपाल विजेता
विदिशा उप विजेता
फुटबॉल महिला वर्ग
 सीहोर विजेता
भोपाल उप विजेता