हिमाचल की जीना खित्ता ने स्वर्ण पदक जीता 

63वी राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप काॅम्पिटिशन 2019-20



भोपाल।  भोपाल के गोरेगांव स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में 7 दिसम्बर, 2019 से 4 जनवरी, 2020 तक खेली जा रही 63वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप काॅम्पिटिशन के अंतर्गत आज दिनांक 19 दिसम्बर को 10 मीटर रायफल महिला वर्ग के फायनल मुकाबले खेले गए।  आज खेले गए 10 मीटर एयर रायफल के सीनियर मुकाबलें में हिमाचल प्रदेश की जीना खित्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 



उन्होंने पश्चिम बंगाल की स्टाॅर खिलाड़ी मेहूली घोष और ओएनजीसी की ओलम्पियन अपूर्वी चंदेला को पीछे छोड़ते हुए यह पदक अर्जित किया। मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने 10 मीटर रायफल यूथ टीम स्पर्धा का रजत तथा जूनियर टीम स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। ए.डी.जी. एस.ए.एफ. श्री विजय यादव ने मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी परिसर पहुंचकर 50 मीटर की रैंज, 25 मीटर पर चल रहे अभ्यास और 10 मीटर शूटिंग रैंज का अवलोकन किया। उन्होंने मुक्तकंठ से ख्ेाल विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई शूटिंग खेल की सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं को उच्चस्तरीय बताया। भारतीय रायफल संघ के सचिव श्री राजीव भाटिया और टूर्नामेंट डायरेक्टर पवन सिंह ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी श्री यादव को दी। ए.डी.जी. एस.ए.एफ. श्री विजय यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
विस्तृत परिणाम इस प्रकार हैः-
10 मीटर महिला व्यक्तिगत स्पर्धा
1. जीना खित्ता, हिमाचल प्रदेश, 252.2 अंक - स्वर्ण पदक
2. मेहूली घोष, पश्चिम बंगाल, 250.5 अंक - रजत पदक
3. अपूर्वी चंदेला, ओएनजीसी, 227.6 अंक - कांस्य पदक
10 मीटर जूनियर महिला व्यक्तिगत स्पर्धा
1. मेहूली घोष, पश्चिम बंगाल, 251.7 अंक - स्वर्ण पदक
2. आकृति दहिया, हरियाणा, 250.0 अंक - रजत पदक
3. अतमिका गुप्ता, राजस्थान, 228.1 अंक - कांस्य पदक
10 मीटर रायफल यूथ महिला व्यक्तिगत स्पर्धा
1. ज्हानवी जीतेन्द्र खानविलकर, महाराष्ट्र, 250.8 अंक - स्वर्ण पदक
2. अतमिका गुप्ता, राजस्थान, 248.3 अंक - रजत पदक
3. जीना खित्ता, हिमाचल प्रदेश, 228.5 अंक - कांस्य पदक
10 मीटर रायफल महिला टीम स्पर्धा
1. ओएनजीसी, 1875.6 अंक - स्वर्ण पदक, टीम - श्रेयांका सडंगी, अपूर्वी चंदेला, गायत्री नीलेश पावास्कर
2. पश्चिम बंगाल, 1875.0 अंक - रजत पदक, टीम - मेहूली घोष, आयुषी पोद्दार, श्रेया बंदोपाध्याय
3. रेल्वें, 1872.8 अंक - कांस्य पदक, टीम - मेघना एम. सज्जनार, योनिका पाल, श्रेया सक्सेना
10 मीटर रायफल जूनियर महिला टीम स्पर्धा
1. पश्चिम बंगाल, 1875.6 अंक, स्वर्ण पदक, टीम - मेहूली घोष, आयुषी पोद्दार, अर्निशा चैधरी
2. राजस्थान, 1871.7 अंक, रजत पदक, टीम - माननी कौशिक, निशा कनवर, वंशिका राठौर
3. मध्य प्रदेश,  1870.3 अंक, कांस्य पदक, टीम - अंशिका गुप्ता, श्रेया अग्रवाल, आशी चैकसे


10 मीटर रायफल यूथ वुमेन टीम स्पर्धा
1. महाराष्ट्र, 1866.6 अंक, स्वर्ण पदक, टीम - नूपुर, ज्हानवी, भारगवी
2. मध्य प्रदेश, 1864.3 अंक, रजत पदक, टीम - याना राठौर, आशी चैकसे, मानसी कठैत
3. उत्तर प्रदेश, 1862.8 अक, कांस्य पदक, टीम - विदिशा सक्सेना, ख्याति चैधरी, साम्या मेहर  
 20 दिसम्बर, 2019 शुक्रवार
20 दिसम्बर, 2019 को 10 मीटर एयर रायफल वुमेन, 50 मीटर स्पोट्र्स रायफल प्रोन वुमेन, 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के प्रारंभिक मुकाबले खेले जायेंगे।