म.प्र. कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 6 स्वर्ण, 2 रजत पदक


भोपाल। जबलपुर में 1 से 6 दिसम्बर, 2019 तक आयोजित 65वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य कराते अकादमी की चार बालिका बोर्डिंग खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, दो डे-बोर्डिंग खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत तथा पे एण्ड प्ले स्कीम के दो बालक खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाये। पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी और खेल संचालक डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने बधाई दी है।
प्रतियोगिता में बोर्डिंग खिलाड़ी गार्गी सिंह परिहार (-68 किग्रा.), अन्वेशा सिंह चैहान (-56 किग्रा.), ईशा मालवीय (-48 किग्रा.) और योगिता राज गोस्वामी ($68 किग्रा.) ने एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसी तरह डे-बोर्डिंग खिलाड़ी संस्कृति सोनी (-44 किग्रा.) ने स्वर्ण और अंशिता रावत (-48 किग्रा.) ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में अकादमी के पे एण्ड प्ले खिलाड़ी राजवीर सिंह (-40 किग्रा.) ने स्वर्ण और दिव्यांश बरैया (-35 किग्रा.)  ने रजत पदक अर्जित किया। उक्त खिलाड़ी कराते अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।