मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के एश्वर्य प्रताप सिंह, आकाश पाटीदार एवं अमित कुमायु की टीम ने 50 मीटर रायफल प्रोन पोजिशन में अर्जित किया कांस्य पदक


63वी राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप काॅम्पिटिशन 2019-20
भोपाल। भोपाल के गोरेगांव स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में 7 दिसम्बर, 2019 से 4 जनवरी, 2020 तक खेली जा रही 63वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप काॅम्पिटिशन के अंतर्गत आज 10 मीटर मिक्स इवेन्ट, 10 मीटर ऐयर रायफल प्रोन पुरूष तथा पैरा केटेगरी के फायनल मुकाबले खेले गए। आज ख्ेाले गए फायनल मुकाबलों में 50 मीटर रायफल प्रोन पोजिशन में अकादमी के एश्वर्य प्रताप सिंह, आकाश पाटीदार एवं अमित कुमायु की टीम ने मध्य प्रदेश के लिए कांस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश की टीम तथा रजत पदक पंजाब की टीम के नाम रहा। यहां यह उल्लेखनीय है कि भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाने वाले अकादमी के उदयमान खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह ने लगातार दूसरे दिन खेले गए फायनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का तीसरा पदक अपने नाम किया। कल एश्वर्य ने दो रजत पदक अर्जित किए थे। आज टीम इवेन्ट का कांस्य पदक अर्जित कर अपनी पदको की संख्या तीन कर ली है।
10 मीटर सीनियर मिक्सड इवेन्ट
आज खेले गए सीनियर मिक्सड इवेन्ट के फायनल मुकाबलों में उत्तर प्रदेश की आयुशी गुप्ता और विक्रांत शर्मा की टीम ने स्वर्ण पदक अर्जित किया आर्मी की हर्षिता दहिया और पंकज कुमार की जोड़ी को रजत तथा पश्चिम बंगाल की मेहूली घोष और श्रीनजाॅय की जोड़ी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
10 मीटर जूनियर मिक्सड इवेन्ट
आज ख्ेाले गए जूनियर वर्ग के मिक्सड इवेन्ट मुकाबलों में महाराष्ट्र की जाह्नवी खानविलकर और रूद्राक्ष बाला साहेब पाटिल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पश्चिम बंगाल की मेहूली घोष और श्रीनजाॅय दत्ता की जोड़ी ने रजत तथा राजस्थान की माननी कौशिक और दिव्यांश सिंह पनवार की जोड़ी ने कांस्य पदक अर्जित किया।
 10 मीटर यूथ मिक्सड इवेन्ट
आज ख्ेाले गए 10 मीटर यूथ मिक्सड इवेन्ट में हरियाणा की रश्मिता और सिद्धार्थ गौर की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। हिमाचल प्रदेश की जीना खित्ता तथा सूर्य प्रताप सिंह बनस्तु की जोड़ी ने रजत पदक तथा महाराष्ट्र की जाह्नवी जितेन्द्र खानविलकर और रूद्राक्ष बाला साहेब पाटिल की जोड़ी ने कांस्य पदक अर्जित किया।
50 मीटर मेन रायफल प्रोन पोजिशन
रेल्वे के अखील शिरोन, स्वप्निल सुरेश और शुभांकर की टीम ने 1848.1 अंको के साथ स्वर्ण पदक अर्जित किया। आर्मी मार्कसमेनशिप यूनिट के चयन सिंह, अरूण शर्मा और कैलाश चंद की टीम ने 1846.8 अंको के साथ रजत और दिल्ली के निशांत मलिक, तरूण यादव और अभय कुमार गोयल की टीम ने 1845.3 अंकों के साथ कांस्य पदक अर्जित किया।
आज ख्ेाल गए मुकाबलों का पुरस्कार वितरण स्पेशल डीजी पुलिस हाउसिंग बोर्ड, म.प्र. डाॅ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर श्री पवन कुमार सिंह ने डाॅ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव को स्मृति स्वरूप पौधा भेंट किया। पुरस्कार वितरण स्थल पर गोवा रायफल संघ के सचिव, अंतर्राष्ट्रीय जज एवं प्रशिक्षक श्री विक्रम भांगले भी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता में दिनांक 15 दिसम्बर, 2019 का दिन अभ्यास हेतु सुरक्षित है। कल कोई अन्य मुकाबले नहीं खेले जायेगंे।