सैलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक

नेशनल सैलिंग जुनियर एवं सीनियर चैम्पियनशिप मुम्बई



भोपाल। मुम्बई के गीरगांव चैपाटी पर 1 से 7 दिसम्बर, 2019 तक आयोजित वायएआई नेशनल सैलिंग जूनियर एवं सीनियर चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोट्र्स के सैलिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक अर्जित किए। पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम पहुंचकर संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की और चैम्पियनशिप में अर्जित उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया। संचालक खेल ने चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वाटर स्पोट्र्स सैलिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री जी.एल. यादव एवं सहायक प्रशिक्षक श्री अनिल शर्मा भी मौजूद थे।



इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
1. 49er FX क्लाॅस बोट:- 49er FX चैम्पियनशिप के में सीनियर वर्ग में आकदमी की खिलाड़ी एकता यादव और रीतिका दांगी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।
2. लेजर रेडियल वुमेन क्लाॅस बोट:- लेजर रेडियल इवेन्ट में हर्षिता तोमर ने रजत पदक जीता।
3. लेजर रेडियल यूथ क्लाॅस बोट:- लेजर रेडियल यूथ क्लाॅस बोट स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी राममिलन यादव ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।
4. आॅप्टिमिस्ट क्लाॅस बोट:- उमा चैहान ने आॅप्टिमिस्ट क्लाॅस बोट स्पर्धा की बालिका वर्ग में स्वर्ण तथा ओपन में रजत पदक अर्जित किया।
5. लेजर 4.7 क्लाॅस बोट:- श्रद्धा वर्मा ने लेजर 4.7 स्पर्धा की बालिका वर्ग में स्वर्ण तथा ओपन में रजत पदक अर्जित किया।
6. लेजर 4.7 क्लाॅस बोट:- चैम्पियशिप की लेजर 4.7 ओपन स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी आशीष विश्वकर्मा ने कांस्य पदक अर्जित किया।