तेजश मिश्रा ने अंडर-17 वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

65वीं राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता-विदिशा



भोपाल।   मध्य प्रदेश राज्य मार्शल आर्ट ताईक्वांडो अकादमी के खिलाड़ी तेजश मिश्रा ने 65वीं राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता 17 से 23 दिसम्बर, 2019 तक विदिशा में खेली जा रही है। संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने विजेता खिलाड़ी तेजश मिश्रा को बधाई दी है।