ड्रॉप रोबॉल में मध्य प्रदेश को दूसरा स्थान


भोपाल। 65वीं राष्ट्रीय शालेय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रजत एवं 6 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता विगत दिवस छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेली गई।
प्रदेश की टीम में बुधनी, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, रायसेन, रीवा, सतना, उज्जैन के खिलाड़ी शामिल थे। सीनियर बालिका और बालक डबल में प्रदेश ने रजत पदक प्राप्त किए। अंडर-17 बालक एवं बालिका डबल्स मुकाबलों में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने रजत पदक प्राप्त किए। अंडर-19 बालिका वर्ग के ट्रिपल में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 सिंगल बालिका मुकाबले में रजत पदक प्राप्त किया।


पदक विजेता खिलाडिय़ों में सीनियर वर्ग में प्रदेश के कप्तान लवली सिंह, आर्यन बानिया, प्रसंग वर्मा, अमित ठाकुर ने रजत पदक, अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम पिपलोदिया, शशांक शुक्ला, कप्तान कनिष्क सरकार, हर्ष बत्रा ने रजत पदक प्राप्त किए। बालिका अंडर-19 वर्ग में प्रदेश की कप्तान शिवानी बामने, भूमिका कैथवास, नूपुर पाटीदार, योगिता रैकवार ने रजत पदक तथा विंध्या सिंह, आकांक्षा परमार, रागिनी यादव, प्रियंका चौहान, खुशी वर्मा एवं खुशी मालवीय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, बालिका अंडर-17 में स्वलेहा खान, पूर्णिमा वर्मा, विद्या भिलाला, रूपादे और रिमझिम प्रजापति ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रदेश की टीम के कोच एवं मैनेजर पंकज जैन, सत्येंद्र सिंह सिवाच, महेश सौदिया, आशीष सेन, विशाल यादव थे। टीम के जनरल मैनेजर रितेश चौकसे, बुरहानपुर थे। खिलाडिय़ों को डॉ.अनुपम चौकसे अध्यक्ष मध्य प्रदेश ड्रॉप रोबॉल संघ, राजेश यादव जिला खेल अधिकारी रायसेन, नीलकमल सरकार, सत्येंद्र पांडे, आरआर राजपूत आदि ने शुभकामनाएं बधाई दी।