घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक

सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता-2020



भोपाल। दिल्ली मंे 15 से 20 जनवरी, 2020 तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाये। प्रतियोगिता में अकादमी की खिलाड़ी परिधि जोशी ने एडवांस ड्रेसाज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जहां टीम स्पर्धा में मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया वही व्यक्तिगत स्पर्धा में मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। इसी के साथ परिधि जोशी प्रदेश की उच्य स्तरीय ड्रेसाज खेलने वाली खिलाडी बन गयी हैं।


एडवांस डेªसाज टीम स्पर्धा मंे अकादमी के खिलाड़ी फराज खान और आनन्द झाला ने मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। इसी तरह मीडियम डेªसाज टीम इवेन्ट में सागर तिवारी, आदर्श राठौर, एम.एस. राठौर ने कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में घुड़सवारी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ के मार्गदर्शन में भाग लिया।
प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी तथा संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।