खेलो इंडिया -मध्यप्रदेश को कुश्ती में एक स्वर्ण, शूटिंग में एक रजत,और तैराकी में मिला एक कांस्य पदक


भोपालः खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत आज म. प्र. के खिलाड़ियों ने कुश्ती में एक स्वर्ण, शूटिंग में एक रजत और एक कांस्य तथा तैराकी में एक कांस्य सहित कुल चार पदक मध्य प्रदेश को दिलाए।


खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में म.प्र. कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी पूजा जाट ने बालिका अंडर-21 की 53 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में एक स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। शूटिंग में ट्रेप अंडर-21 बालिका व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी नीरू ने रजत तथा प्रीति रजक ने कांस्य पदक मध्यप्रदेश को दिलाया। इसी तरह तैराकी में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी नानक मूलचंदानी ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक इवेन्ट में 1.02.06 मि./से. का समय लेकर कांस्य पदक अर्जित किया। तैराकी में मध्य प्रदेश को यह दूसरा पदक मिला है। इससे पहले तैराकी की बालक अंडर-21 व्यक्तिगत स्पर्धा में वरूण पटेल ने 100 मीटर बे्रस्ट स्ट्रोक में 1.08.51 मि./से. का समय लेकर कांस्य पदक अर्जित किया।



इन पदकों को मिलाकर प्रदेश के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अब तक 12 स्वर्ण, 10 रजत और 14 कांस्य सहित  कुल 36 पदक मध्य प्रदेश को दिलाए हैं। इन पदकों के साथ मध्य प्रदेश पदक तालिका  में आठवें स्थान पर  है।संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है और सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। वे गुवाहाटी में खिलाड़ियों के बीच मौजूद रहकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं।