म.प्र. की कबड्डी टीम गुवाहाटी के लिए रवाना

कोचिंग कैम्प में खिलाड़ी कर रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की
तैयारी

भोपाल। गुवाहाटी   में   9   जनवरी   से   प्रारंभ   होने   जा   रहे   खेलो
इंडिया   यूथ   गेम्स,   2020   में   भागीदारी   कर   मध्य   प्रदेश   का
प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा सुनिश्चित की गई हैं। खेलो
इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी के लिए खिलाड़ी प्रदेश के अलग-अलग
स्थानों पर खेल प्रशिक्षण शिविरों में अभ्यास कर रहे हैं। खेलो
इंडिया   में   भागीदारी   करने   गुवाहाटी   के   लिए   आज   टी.टी.   नगर
स्टेडियम से मध्य प्रदेश कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का दल रवाना
हुआ।
संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन ने बताया
कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश के 196 खिलाड़ी 17
खेलों में प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में
भागीदारी कर रहे 263 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और ऑफिझएल्स
का बीमा कराया गया है। खिलाड़ियों को टेªकसूट, टी शर्ट और
शूज के साथ ही यात्रा भत्ता उपलब्ध कराया गया है। 
गुवाहाटी में 9 से 22 जनवरी तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ
गेम्स में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी जिम्नास्टिक,
कबड्डी,   फुटबॉल,   बास्केटबॉल,   शूटिंग,   एथलेटिक्स,
साइक्लिंग,   कुश्ती,   तीरदांजी,   जूडो,   टेबिल   टेनिस,   लॉन   बॉल,
बाक्सिंग,   वेटलिफ्टिंग,   टेनिस,   तैराकी   और   बैडमिंटन   खेल   में
प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों की तैयारी के लिए कोचिंग कैम्प
खेल   संचालक   डॉ.   एस.एल.   थाउसेन   ने   बताया   कि   'खेलो
इंडिया   यूथ   गेम्स'   में   मध्य   प्रदेश   का   प्रतिनिधित्व   करने   वाले
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से भोपाल के अलावा
उज्जैन, इंदौर, महू और जबलपुर में कोचिंग कैम्प आयोजित किए गए।
इसके   तहत   उज्जैन   में   जिम्नास्टिक,   भोपाल   में   कबड्डी,
शूटिंग, एथलेटिक्स, कुश्ती, तीरंदाजी, जूडो, टेबिल टेनिस, लॉन


    बॉल, बाक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, टेनिस, तैराकी और बेडमिंटन, महू
    में फुटबॉल, इंदौर में बास्केटबॉल तथा जबलपुर में साइक्लिंग
    के कोचिंग कैम्प आयोजित किए गए।