राष्ट्रीय बिलियर्ड-स्नूकर प्रतियोगिता के लिए भोपाल के छह खिलाड़ी चयनित


भोपालः 30 जनवरी। पुणे में 11 से 18 फरवरी, 2020 तक खेली जा रही राष्ट्रीय बिलियर्ड-स्नूकर प्रतियोगिता में भोपाल के छह खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगें। तात्याटोपे स्टेडियम, भोपाल  में संचालित बिलियर्ड-स्नूकर केन्द्र में प्रशिक्षणरत खिलाड़ी सौम्या, श्रैया दुबे, गौहर खान, हाजरा फारूखी, उदित तथा सत्यम का राष्ट्रीय बिलियर्ड-स्नूकर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों ने संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की। खेल संचालक डाॅ. थाउसेन ने राष्ट्रीय बिलियर्ड-स्नूकर प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी।उल्लेखनीय है कि खेल संचालक की पहल पर तात्याटोपे स्टेडियम में खिलाड़ियों को बिलियर्ड-स्नूकर खेल का प्रषिक्षण दिया जा रहा है। चयनित सभी खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूर्व विश्व न. -2कमल चावला और संदीप सिंह के मार्गदर्षन में स्टेडियम में प्रषिक्षणरत हैं।