आरएनटीयू ट्राफीः खेल संदेश की लगातार दूसरी जीत पी एण्ड जी जीती  


भोपाल।  रवीन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित चैंपियंस ट्राफी में गुरूवार को खेल संदेश ने जी.आई.ए. टीम को 6 विकेट से हराया। दूसरे मैच में पी.एड जी ने डिजियाना डी.एन.एन. को 4 विकेट से हराया कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।  पहले डिजियाना ने 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 122 रन बनाऐ। शिवांश ने 31, गौतम ने 28 रन बनाऐं। पी एडं जी की ओर से राम ने 3, किशोर ने 2 और अभिषेक ने 1 विकेट लिया। जवाब में पी एडं जी की टीम ने 11.4 आवेर में 6 विकेट के नुकसान पर जरूर रन बना लिये।  
उनकी ओर से प्रदीन ने 41 रन, और साजिद ने 14 रन बनाऐ। पुष्पेन्द्र ने और शिवांश ने 2-2 विकेट लिए नवीन को एक सफलता मिली। किशोर और आदित्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज का पुरूस्कार वितरण पीयुष बद्येल और आर.एन.टी.यू. के स्पोटर्स अधिकारी सतीश अहिरवार ने किया।  
    आज के मैच (आर.एन.टी.यू. ग्राउण्ड) 
    आर.एन.टी.यू. विरूद्ध केरियर कॉलेज 9ः00 बजे (फाइनल मैच) 
    (बाबे अली ग्राउण्ड) 
    आई.पी.एस. विरूद्ध अरेरा एकेडमी 9ः00 बजे 
    एन.सी.सी.सी. विरूद्ध बगंरसिया क्लब   12ः30 बजे