मास्को में दम भरेंगे मप्र के वूशु खिलाड़ी

जबलपुर। रूस की राजधानी मॉस्को में सोमवार से शुरू हुई मॉस्को स्टार इंटरनेशनल वूशु स्पर्धा में हिस्सा लेने लिए 24 सदस्यीय भारतीय वूशु दल रवाना हुआ। इस दल में मनोज गुप्ता, दिव्यांश मनोज गुप्ता, कृष्णिका गुप्ता, स्पर्श खरे (सभी जबलपुर) नम्रता बत्रा, मिहिर भटनागर, नकुल सैंडो (सभी इंदौर) मॉस्को पहुंच गये हैं, भारतीय वूशु दल की कोच जबलपुर की सारिका मनोज गुप्ता है।