मल्टी परपज़ इंडोर एरिना खिलाड़ियों के लिए सौगात-जनसंपर्क मंत्री श्री शर्मा 


भोपाल। जनसम्पर्क, विधि विधायी कार्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विमानन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा आज टी.टी. नगर स्टेडियम पहंुचे जहां उन्होंने स्टेडियम परिसर में 17.21 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे मल्टी परपज़ इंडोर एरिना का अवलोकन किया। संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने जनसंपर्क मंत्री को मल्टी परपज़ इंडोर एरिना के संबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि बहुमंजिला निर्माणाधीन मल्टी परपज़ इंडोर एरिना के ग्राउण्ड फ्लोर पर कुश्ती और वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु हाॅल, प्रथम तल पर बाॅक्सिंग खिलाड़ियों के लिए दो बाॅक्सिंग एरिना, द्वितीय तल पर बैडमिंटन और बाॅस्केटबाल खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण हाॅल निर्मित किए जा रहे हैं। इसके अलावा सर्वसुविधायुक्त इस मल्टी परपज़ इंडोर एरिना में मिनी कांफ्रेंस हाॅल, लायबे्ररी, स्टाॅफ एवं टेक्निकल रूम की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। मल्टी परपज़ इंडोर एरिना में दिव्यांगों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट भी लगायी जा रही हंै।



जनसंपर्क मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खेल मंत्री श्री जीतू पटवारी निरंतर प्रयासरत हैं। यह मल्टी परपज़ इंडोर एरिना खिलाड़ियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। उन्होंने खेल संचालक डाॅ. थाउसेन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के विकास में डाॅ. थाउसेन का सराहनीय योगदान है। उन्होंने खेल संचालक डाॅ. थाउसेन को पुष्पगुच्छ एवं शाॅल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर संयुक्त संचालक खेल डाॅ. विनोद प्रधान एवं श्री बी.एस. यादव, उप संचालक श्री जोंस चाको सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।