मॉस्को में वुशू में जीते नौ पदक

भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने मॉस्को में आयोजित मॉस्को स्टार इंटरनेशनल वूशु चैंपियनशिप में नौ मैडल हासिल किये हैं। इसमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। स्पर्धा में मनोज गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता और नम्रता बत्रा ने एक-एक गोल्ड जीते। जबकि कृष्णिका गुप्ता ने एक स्वर्ण और एक रजत हासिल किया। स्पर्श खरे को एक स्वर्ण और तीन कांस्य मिले। इस प्रतियोगिता में भारत ने 24 सदस्यीय दल भेजा था। इस प्रतियोगिता में 19 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।