राष्ट्रीय कुराश चैम्पियनशिप में छाए तास क्लब के खिलाडी


भोपाल। 27 से 30 जनवरी तक उज्जैन में सम्पन्न राष्ट्रीय जूनियर व कैडेट कुराश चैम्पियनशिप में राजधानी के प्रसिद्ध तास क्लब के खिलाडियों ने 4 पदक जीतकर शहर व प्रदेश का गौरव बढाया। जिसमें 1 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कॉस्य पदक शामिल थे। इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में क्लब के 9 खिलाडियों ने भाग लिया।
उज्जैन में सम्पन्न राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में तास क्लब, पिपलानी भेल के बृजेश पाल ने 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अर्जुन कुमाल ने 55 किग्रा वर्ग मंे रजत, लक्ष्य मांझी ने 66 किग्रा तथा कु. अनिका शर्मा ने 70 किग्रा वर्ग में प्रदेश के लिए कॉस्य पदक अर्जित किया। तास क्लब के खिलाडियों की इस उपलब्धि पर मुख्य प्रशिक्षक विश्वामित्र अवार्डी सुरेश श्रीवास्तव, कोच पी. शौकत अली, विवेक स्वामी, डीएस धुर्वे, जोगेन्द्र तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। मप्र आलंपिक संघ के सह सचिव राजेश यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाडियों को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही नगद प्रोत्साहन राशि   1 लाख, 75 हजार तथा 50 हजार रूपये प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत दिये जाने हेतु विभाग का आभार माना। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से वापस लौटने पर खिलाडियों का तास क्लब में अभिनन्दन किया गया।