साई भोपाल के हॉकी खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन

भोपाल।  भारतीय खेल प्राधिकरण, भोपाल के नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्स्सलेंस के हॉकी खिलाडियों ने कोलम (केरला) में आयोजित 10 वाँ हॉकी इंडिया सीनियर वूमेन नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया| जिसमे आरजू गुप्ता, तान्या, कविता, वर्तिका, इन चारो ने भारतीय साई टीम की तरफ से खेलकर प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया| दूसरी तरफ  भुबनेश्वर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया आल इंडिया युनिवेर्सिटी गेम्स (हॉकी) में एदुला ज्योति ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया|