हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर की हालत नाजुक


नई दिल्ली। हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ा है, तभी से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।चंडीगढ़ के पास फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टर इस महान खिलाड़ी की सेहत पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि वो कोविड-19 के टेस्ट में निगेटव पाए गए हैं, लेकिन उनकी निगरानी जारी है। हॉकी फैंस उनकी अच्छी सेहत की दुआएं कर रहे हैं। 


हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर लंदन ओलंपिक 1948, हेलसिंकी ओलंपिक 1952 और मेलबर्न ओलम्पिक 1956 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 1956 के ओलंपिक में वो भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने थे। इसके अलावा वो  वर्ल्ड कप 1971 में ब्रॉन्ज और वर्ल्ड कप 1975 में गोल्ड जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच थे।