खेलरत्न के लिए हिमा दास के नाम की सिफारिश 


नई दिल्ली। भारत की शीर्ष फर्राटा धाविका हिमा दास के नाम की असम सरकार ने खेलरत्न पुरस्कार के लिए सिफारिश की है। असम के खेल सचिव दुलाल चंद्र दास ने खेल मंत्रालय को 5 जून को सिफारिश पत्र भेजा। असम के धींग गांव की रहने वाली 20 साल की हिमा दास इस साल खेलरत्न के लिए नामित सबसे युवा खिलाड़ी हैं।हिमा ने 2018 में अंडर 20 विश्व खिताब के अलावा जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर में सिल्वर, 4X400 मीटर रिले और महिला चार गुणा 400 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार मिला था।


साल 2018 में शानदार प्रदर्शन करने वाली देश की धाविका हिमा फिनलैंड में 2018 में अंडर20 विश्व चैम्पियनशिप में वैश्विक खिताब जीतने वाली भारत की पहली ट्रैक एथलीट हिमा के अलावा भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल और क्रिकेटर रोहित शर्मा का नॉमिनेट भी देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए किया गया है।