तीरंदाज दीपिका और अतानु दास की शादी 30 जून को, रस्में शुरू


रांची। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की शादी 30 जून को ओलिंपिक तीरंदाज अतानु दास के साथ होगी। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, एम एस धौनी समेत कई प्रमुख हस्तियों को निमंत्रित किया गया है। शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की रांची के मोराबादी में होने वाली शादी के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे।


शादी के लिऐ सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे है और मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिए गए हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे।''शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। रविवार (28 जून) को मटकोड़, मंडपाछादन, वंशरोपन जैसी रस्में हुईं।अन्य कर्यक्रम जारी है।'दीपिका और अतनु की सगाई 2018 में हुई थी। समारोह में मेहमानों के लिए दो अलग-अलग समय तय किए हैं। पहले बैच के 50 लोग शाम 5.30 बजे से सात बजे तक आएंगे और बाकी के 50 मेहमान इसके बाद आएं गे। मेहमानों के वहां रहने तक परिवार के लोग घर में रहेंगे।'