मुश्ताक अहमद ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया


नई दिल्ली। हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड की आज आपात बैठक हुई और मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निमोमबाम को हॉकी इंडिया का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।' हॉकी इंडिया ने कहा, 'यह फैसला मोहम्मद मुश्ताक अहमद के इस्तीफे के बाद किया गया जिनका इस्तीफा हॉकी इंडिया को 7 जुलाई को मिला था, जिसमें उन्होंने इसका कारण निजी और पारवारिक प्रतिबद्धताएं बताई थी। आज बुलाई गई बैठक में मोहम्मद मुश्ताक अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।' खेल मंत्रालय ने पाया था कि 2018 में हुए चुनावों में अहमद ने कार्यकाल संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया था। इन चुनावों के बाद ही उन्होंने अध्यक्ष पद संभाला था।इससे पहले खेल मंत्रालय ने उनके चुनाव को राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करार देते हुए उनसे पद छोड़ने के लिए कहा था। हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मणिपुर के रहने वाले ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को अहमद की जगह पर कार्यवाहक अध्यक्ष चुना है।