मध्य प्रदेश के सर्वोच्च विक्रम खेल पुरस्कार 2019 की घोषणा,2020 की घोषणा भी जल्द हो सकती है  


2019 के पुरस्कार :14 एकलव्य, 10 विक्रम, 03 विश्वामित्र और 01 लाईफ टाइम एचीव्हमेंट पुरस्कार दिए जायेगें।


 भोपाल 28 अगस्त। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन समिति की अनुशंसा और प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अनुमोदन उपरांत आज राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों 2019 की घोषणा कर दी गई है।लाईफ टाईम एचीव्हमेंट पुरस्कार इनाम-उर-रहमान-हाॅकी में भोपाल को दिया जायेगा।2020 के भी खेल पुरस्कारों की घोषणा भी जल्द ही की जा सकती है।सम्भवतः दोनों वर्ष के खेल पुरस्कार एक साथ बाटे जा सकते हैं। 



प्रमुख सचिव खेल  पंकज राग एवं संचालक खेल और युवा कल्याण पवन कुमार जैन ने संयुक्त वार्ता में खेल अलंकरण पुरस्कारों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 के लिए राज्य शासन द्वारा 14 एकलव्य, 10 विक्रम, 03 विश्वामित्र और 01 लाईफ टाइम एचीव्हमेंट पुरस्कार घोषित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए कुल 193 आवेदन प्राप्त हुए।


 इनमें एकलव्य पुरस्कार के लिए 43 महिला, 38 पुरूष सहित कुल 81, विक्रम पुरस्कार हेतु 36 महिला एवं 35 पुरूष सहित कुल 71, विश्वामित्र पुरस्कार के लिए 17 पुरूष एवं 01 महिला सहित कुल 18, स्व. श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार हेतु 02 महिला 02 पुरूष सहित कुल 4 तथा लाईफ टाईम एचीव्हमेंट के लिए 18 पुरूष एवं 01 महिला सहित कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए थे।चयन समिति द्वारा वर्ष 2019 के स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार हेतु किसी भी खिलाड़ी के नाम की अनुशंसा नहीं की गई हैं। 


खेल पुरस्कारों की सूची


एकलव्य पुरस्कारः-व्यक्तिगत खेल में- अजातशत्रु शर्मा-केनोइंग-कयाकिंग भिण्ड, आदित्य दुबे-साॅफ्ट टेनिस, देवास, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर-शूटिंग खरगौन, कु. गार्गी सिंह परिहार-कराते भोपाल, कु. अंशिता पाण्डे-वुशु जबलपुर, परम पदम् बिरथरे-तैराकी इन्दौर, शंकर पाण्डे- फैंसिंग भोपाल, अक्षत जोशी-घुड़सवारी उज्जैन, अनुषा कुटुम्बले -टेबल-टेनिस इन्दौर, प्रियांशु राजावत-बैडमिंटन धार, गोविन्द बैरागी सैलिंग राजगढ़ और दलीय खेल में कु. शिवांगनी वर्मा-साॅफ्टबाॅल टीकमगढ़ एवं कु. इशिका चैधरी-हाॅकी ग्वालियर तथा परम्परागत खेल में कु. नित्यता जैन-शतरंज इन्दौर शामिल हैं।



विक्रम पुरस्कार:-व्यक्तिगत खेल में- कु. राजेश्वरी कुशराम-केनोइंग-कयाकिंग भोपाल, फराज खान-घुड़सवारी भोपाल, अद्वैत पागे-तैराकी इन्दौर, कु. मुस्कान किरार-तीरंदाजी जबलपुर, जय मीणा-साॅफ्ट टेनिस देवास, कु. चिंकी यादव-शूटिंग भोपाल, दलीय खेल में कु. पूजा पारखे-साॅफ्टबाॅल इन्दौर, कु. करिश्मा यादव-हाॅकी ग्वालियर, दिव्यांग वर्ग में कु. जानकी बाई-जूडो जबलपुर तथा परम्परागत खेल में चन्द्रकांत हरडे-थ्रोबाॅल भोपाल का चयन विक्रम पुरस्कार के लिए किया गया है।


विश्वामित्र पुरस्कार:-अभिलाष एम.टी.-तैराकी इन्दौर,  गिरधारी लाल यादव-सैलिंग भोपाल एवं दलीय खेल में शरद जपे-खो-खो इन्दौर का नाम शामिल है।



लाईफ टाईम एचीव्हमेंट पुरस्कार:- इनाम-उर-रहमान-हाॅकी भोपाल का नाम वर्ष-2019 के लाईफ टाईम एचीव्हमेंट पुरस्कार के लिए घोषित किया गया है।