राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री श्रीमती सिंधिया ने दी बधाई


भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने हॉकी के जादूगर, भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जंयती पर उन्हें नमन कर श्रद्धाजंलि दी है। श्रीमती सिंधिया ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है कि आप सभी खेल की दुनिया में हमारे देश को लगातार गौरवान्वित करते रहे, मेरी शुभकामनाँए है। उन्होंने कहा कि खेल दिवस पर आज राष्ट्रीय खेल अंलकरण में म.प्र. के मलखम्भ प्रशिक्षक श्री योगेश मालवीय को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया है तथा म.प्र. के पैरा तैराक श्री सतेन्द्र एस. लोहिया को प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रदेश के लिये गौरव की बात है।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने मध्यप्रदेश के मलखम्भ प्रशिक्षक श्री योगेश मालवीय को दोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। इसी समारोह में राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश के पैरा तैराक श्री सतेन्द्र एस. लोहिया को तेनजिंग नोर्गे साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया। कोविड-19 संक्रमण के कारण यह पुरस्कार भोपाल में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री पंकज राग, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री पवन कुमार जैन तथा साई के क्षेत्रीय निदेशक श्री राजिन्दर सिंह उपथित थे।