मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के लिए होगा मेंटल वैलनेस प्रोग्राम

अभिनव बिन्द्रा की टीम ने दिया स्पोट्र्स हाई परफारमेंस का प्रजेंटेशन



भोपाल, आज दोपहर 2ः30 बजे टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद हाॅल में प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को खेलों में अग्रणी एवं आधुनिक बनाने के लिए स्पोट्र्स हाई परफारमेंस सेंटर पूर्व में स्थापित किया गया था। सेंटर को आधुनिक बनाने की दिशा में प्रयास करते हुए माननीया मंत्री खेल और युवा कल्याण यशोधरा राजे सिंधिया ने स्पोट्र्स साइंस सेंटर को अपग्रेड करने के लिए प्रदेश के स्पोट्र्स साइंटिस्ट, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियांे को अपग्रेड करने के लिए हाई परफारमेंस के क्षेत्र में कार्य कर रहे अभिनव बिन्द्रा तथा उनकी टीम को आॅन लाईन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा। उनकी टीम ने स्पोट्र्स हाई परफारमेंस का प्रजेंटेशन दिया। अभिनव बिन्द्रा फाउंडेशन के हाई परफारमेंस डायरेक्टर डाॅ. दिगपाल सिंह राणावत ने अभिनव बिन्द्रा फाउंडेशन द्वारा स्पोट्र्स हाई परफारमेंस माॅडल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपने प्रजेंटेशन में स्पोट्र्स साइंस तथा स्पोट्र्स साइंस की नई तकनीकों के संबंध में बताया। उन्होंने बताया कि अभिनव बिन्द्रा टारगेट परफारमेंस सेंटर छह स्थानों पर स्थापित है। इनमें मोहाली, दिल्ली, पुणे, ओड़िसा, गुड़गाँव और बेंगलूरू शामिल है।



श्री राणावत ने यह भी बताया कि इन सेंटरों के माध्यम से पाँच लाख से ज्यादा खिलाड़ियों  को उनके द्वारा मदद दी गई हैं। उन्होंने बताया कि उनका फाउंडेशन एथलीट डव्लपमेंट के लिए कार्यरत है। जिसमें एथलीट को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। वे कोच ऐज्यूकेशन, एथलीट एसेसमेंट एण्ड टेस्टिंग, इंज्यूरी एण्ड रीहेब्लीटेशन के क्षेत्र में नवीन तकनीकों के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने ओड़िशा की केस स्टडी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि उनका फाउण्डेशन विश्व के सबसे आधुनिक  खेल विज्ञान की तकनीकों को भारत में लाया है। जिसमें आईसोकायनेटिक मशीन, ईएमएस (इलेक्ट्रो मायो स्टीमुलेशन), आईसबाॅथ, एथलीट मैजेनमंेट सिस्टम किंडक्ट, गेम्स स्पेसिफिक टैलेंट आई.डी. सिस्टम प्रमुख हैं।



डाॅ. दिगपाल सिंहा राणावत के प्रजेंटेशन के उपरांत भारत के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी और अभिनव बिन्द्रा फाॅउंडेशन के प्रमुख श्री अभिनव बिन्द्रा ने माननीया मंत्री को अवगत कराया कि वे मध्य प्रदेश के खेलों एवं खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए सहयोग करने के लिए तत्पर है। श्री अभिनव बिन्द्रा ने स्पोट्र्स साइंस की नई तकनीकों को आज की जरूरत बताया। उन्होंने माननीया मंत्री महोदया को यह भी बताया कि अभिनव बिन्द्रा फाॅउंडेशन ईएलएमएस फाउंडेशन के साथ मिलकर 21 सितम्बर से 11 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी में भोपाल में वर्तमान में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों के लिए मेंटल वेलनेस प्रोग्राम करने जा रहे है। जिसमें सिंगापुर की  हाई परफारमेंस स्पोट्र्स साईकोलाॅजिस्ट सुश्री संजना किरण  मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा स्पोट्र्स लीडर्स को प्रशिक्षित  करेंगी। सिंगापुर की स्पोट्र्स साईकोलाॅजिस्ट डाॅ. संजना किरण ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 21 सितम्बर से होने वाले वर्कशाॅप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान कोविड-19 के संक्रमण काल में यह वर्कशाॅप खिलाड़ियों के लिए खेल में वापसी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्पोट्र्स हाई परफारमेंस में प्रदेश को अग्रिणी बनायेगें-खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 
ख्ेालमंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया ने अभिनव बिन्द्रा से मध्य प्रदेश के खेलों को आधुनिक बनाने की दिशा में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने लफबोरो यूनिवर्सिटी (यू.के.) के हाई परफारमेंस लीडरशिप प्रोग्राम जैसे उपयोगी पाठ्यक्रम प्रदेश के हाई परफारमेंस कोचेस, स्पोट्र्स साइंटिस्ट तथा स्पोट्र्स लीडर्स के साथ करने तथा विश्व के ख्याति प्राप्त खेल प्रतिष्ठानों तथा प्रशिक्षकों का सहयोग मध्य प्रदेश को दिलाने के प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने अब तक प्रदेश का बहुत नाम रोशन किया है।


उन्होंने महिला हाॅकी के मुख्य प्रशिक्षक श्री परमजीत सिंह का उदाहरण देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश राज्य महिला हाॅकी अकादमी से प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने भारत को 35 वर्ष बाद महिला हाॅकी में ओलम्पिक क्वालीफिकेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। हमारे युवा स्टार शूटर एश्वर्य प्रताप सिंह एवं चिंकी यादव ने देश को शूटिंग में ओलम्पिक कोटा दिलाया। हमारे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा स्पोट्र्स साइंस एक्सपर्ट को हाई परफारमेंस का प्रशिक्षण देना आवश्यक है। मध्य प्रदेश में खेलों के आधुनिकीकरण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हम स्पोट्र्स हाई परफारमेंस के लिए सबसे आधुनिक सेंटर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


इस वीडियों कांफ्रेंसिंग में मंत्री खेल और युवा कल्याण यशोधरा राजे सिंधिया, श्री अभिनव बिन्द्रा, संचालक खेल और युवा कल्याण  पवन कुमार जैन, संयुक्त संचालक खेल डाॅ. विनोद प्रधान,  बी.एस. यादव, पुरूष हाॅकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक  राजिन्दर सिंह, महिला हाॅकी अकादमी के प्रशिक्षक  परमजीत सिंह, शुटिंग अकादमी की प्रशिक्षक एवं तकनीकी सलाहकार सुश्री सूमा शिरूर, स्पोट्र्स साइंस सेंटर के प्रमुख डाॅ. जींस थामस मैथ्यू, सुश्री संजना किरण, संचालनालय के सभी सहायक संचालक विशेष रूप से उपस्थित थे।