भारत के स्टार भारोत्तोलक  और कबड्डी खिलाड़ी लोकनाथ बोलूर का निधन


मंगलुरु | अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारोत्तोलक लोकनाथ बोलूर का शनिवार रात निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। बोलूर के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। वह ख्याति प्राप्त कबड्डी खिलाड़ी भी थे और अपने जिले में घर-घर पहचाने जाते थे।
लाइव हिन्दुस्तान के अनुसार बोलूर ने पॉवरलिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तर पर छह स्वर्ण पदक जीते थे और भारतीय पावरलिफ्टिंग टीम के कप्तान थे। उन्हें 1978 में मैसूर दसारा पुरस्कार और 1980 में प्रतिष्ठित कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मछली पकड़ने के कई अभियानों को अंजाम दिया था और विदेश से कर्नाटक के मछली पकड़ने के उद्योग में नई-नई विधाओं को लेकर आए थे।