नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड से सम्मानित होंगी 30 खेल हस्तियां  


चिंकी को खेल रत्न, नित्यता को स्पोर्ट्स मैंन ऑफ द ईयर ,बी.एस. कुशवाहा को मिलेगा लाइफटाइम सम्मान


भोपाल। चिंकी यादव ओलंपिक शूटिंग कोटा, शतरंज स्टार नित्यता जैन, खुशबू खान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, युवा क्रिकेटर सौम्या तिवारी, तैराक कन्या नायर, रायफल शूटर सुनिधि चौहान, एथलीट सुनील डाबर, बाक्सर गौरव यादव, कराते स्टार गार्गी सिंह परिहार सहित कुल 30 खिलाडिय़ों को 25वें सिल्वर जुबली नेशनल स्पोट्र्स टाइम्स अवॉर्ड से 11 अक्टूबर को LNCTयूनिवर्सिटी सभागृह जे के टाउन सर्वदृर्म कोलार रोड भोपाल में सम्मानित किया जाएगा। 


कार्यक्रम में भारतीय ओलंपिक संघ एवं एशियन केनोइंग कान्फेडरेशन के सदस्य बलवीर सिंह कुशवाहा को लाइफटाइम अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इस अवॉर्ड समारोह को अयोजन कोविड-19 नियमों और राज्य सरकार की गाइडलाइन के तहत किया जाएगा। नेशनल स्पोट्र्स टाइम्स के संपादक इन्द्रजीत मौर्य ने अवॉर्ड की घोषणा करते हुए बताया कि समारोह में देश-प्रदेश की नामी 30 खेल हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। गत वर्ष भी समारोह में पूर्व हॉकी ओलंपियन राजिंदर सिंह, शूटिंग स्टार एश्वर्य प्रातप सिंह सहित कुल 30 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया था।


उन्होंने बताया कि खेल समारोह में स्पोस्ट्र्स मैन ऑफ द ईयर, श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, खेल रत्न, लाइफ टाइम, प्रशिक्षक, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार एवं खेल संस्थानों स्कूल, कॉलेज एवं क्लब को अवॉर्ड दिया जाएगा। कार्यक्रम में खिलाडिय़ों को अवॉर्ड, सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2020 के कॉलेज अवॉर्ड की घोषणा बाद में की जाएगी।


 इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि इस खेल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेलों-खिलाडिय़ों को बढ़ावा देना रहता है। जिसे हम पिछले 24 वर्षों से निरंतर आयोजित कर रहे हैं। इस वर्ष अवॉर्ड का सिल्वर जुबली वर्ष है। कार्यक्रम में देश के करीब एक हजार से अधिक नामी-गिरामी खिलाडिय़ों को अब तक सम्मानित किया जा चुका है। यह समारोह खेल-खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के तहत 1996 में शुरू किया गया था, जो आज तक निरंतर जारी है। खेल पत्रिका नेशनल स्पोट्र्स टाइम्स ने हाल ही में अपने 27वें वर्ष में प्रवेश किया है।


 25वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड की सूची


(1) म.प्र. खेल रत्न:
चिंकी यादव शूटिंग (म.प्र. अकादमी) भोपाल।


(2) स्पोर्ट्स मेन ऑफ द ईयर:
नित्यता जैन (शतरंज) इंदौर।


(3) श्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड:
खुशबू खान (हॉकी) भोपाल
सुनिधि चौहान (शूटिंग) म.प्र. अकादमी, भोपाल
कन्या नायर (तैराकी) इंदौर म.प्र.
सुनील डाबर (एथलेटिक्स) म.प्र. अकादमी, भोपाल
सौरव यादव (बाक्सिंग) म.प्र. अकादमी, भोपाल
विवेक कुशवाहा (थ्रो बॉल) भोपाल


(4) प्रतिभा अवॉर्ड:
सौम्या तिवारी (क्रिकेट) भोपाल
गार्गी सिंह परिहार (कराते) म.प्र. अकादमी, भोपाल
चिराग विद्यार्थी (तीरंदाजी) जबलपुर
यश रैकवार (बैडमिंटन) धार
राजवीर नागर (साफ्ट टेनिस) देवास


(5) कोच अवार्ड:
वैभव शर्मा (शूटिंग) म.प्र. अकादमी भोपाल
वर्षा त्रिपाठी (बाक्सिंग) साई भोपाल
मोहसिन हसन (क्रिकेट) भोपाल
संदीप राठौर (रोप स्कीपिंग) भोपाल


(6) लाइफटाइम अवॉर्ड:
बी.एस. कुशवाहा (केनो-कया) भोपाल


(7) खेल प्रमोटर अवॉर्ड:
वाणी साहू (खेल विभाग) भोपाल
मुमताज खान (बॉडी बिल्डिंग) भोपाल
रामकुमार खिलरानी (तैराकी) भोपाल
सी.जे. ज्वॉयसन (जिला स्कूल शिक्षा अधिकारी कार्यालय) भोपाल
राजेश शाक्य (खेल विभाग) रीवा


(8) स्पेशल अवॉर्ड:
जयदेव शर्मा (कराते) म.प्र. अकादमी भोपाल
सुरेन्द्र सिंह (फुटबाल) म.प्र. पुलिस भोपाल
जे.एम. थामस (स्पोट्र्स साइंस) खेल विभाग, भोपाल


(9) खेल पत्रकार अवॉर्ड:
मयंक यादव (दैनिक भास्कर) इंदौर
अजीत द्विवेदी (स्वतंत्र खेल समीक्षक) कटनी


(10) खेल संस्थान स्कूल अवॉर्ड
भोपाल अकादमी हायर सेकंडरी स्कूल, भोपाल


(11) श्रेष्ठ क्लब अवॉर्ड:
सरताज बैडमिंटन अकादमी (इंदौर)