ओडीशा में बनेगा भारत का सबसे बड़ा हाॅकी स्टेडियमः मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

नई दिल्ली | 2023 में होने वाले पुरुष हाॅकी वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है लेकिन उसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। आने वाले दिनों में राउरकेला में विश्व स्तरीय हाॅकी स्टेडियम बनाने की बात उन्होंने कही। पुरुष हाॅकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए ओडीशा सरकार विश्व का सबसे बड़ा हाॅकी स्टेडियम बनाने जा रही है। इस स्टेडियम में करीब 20 हजार लोग बैठ सकेंगे। साथ ही स्टेडियम में सभी सुविधाएं भी रहेंगी। स्टेडियम का निर्माण बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में होगा। अभी कुछ समय पहले ही एक उच्च स्तरीय टीम ने राउरकेला का दौरा किया था। वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, 'हमें एक बार फिर विश्वकप की मेजबानी का मौका मिल रहा है। यह हमारे लिए काफी गर्व की बात है।' वर्ल्ड कप हाॅकी 2023 के आयोजन की मेजबानी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और सुंदरगढ़ को मिला है। नया स्टेडियम विश्व कप से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। सुंदरगढ़ जिला हाॅकी की प्रतिभाओं का एक बड़ा केन्द्र माना जाता है। दिलीप टर्की और सुनीता लाकड़ा जैसे खिलाड़ियों विश्व स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। इससे पहले भी ओडीशा को विश्व कप की मेजबानी का मौका मिल जाएगा। लाइव हिन्दुस्तान से साभार