पहलवान बबीता फोगाट ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया

नई दिल्ली | भारत की दिग्गज पहलवान बबीता फोगाट ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। उनकी बहन गीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अर्जुन के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत है। तुझे मां बनने की बधाई।' बबीता फोगाट की शादी पहलवान विवेक सुहाग से हुई है। बबीता फोगाट ने भी ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ' हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास रखिए वो जरूर पूरे होते हैं। हमारा सपना नीले कपड़ों में पूरा हुआ हैं।' बबीता ने बेटे और पति के साथ यह तस्वीर शेयर की है। फोटो में बबीता बिलकुल स्वस्थ और खुश दिखाई पड़ रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान के अनुसार बबिता फोगाट और पहलवान विवेक सुहाग ने 1 दिसंबर 2019 में शादी की थी। बबीता और विवेक की शादी बहुत ही सामान्य तरीके से की हुई थी। बबिता का जन्म हरियाणा के चरखी दादरी के बलाली गांव में हुआ था। राष्ट्रमंडल खेलों में बबीता भारत के गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। वहीं विश्व चैंपियनशिप में भी वो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। भारत के लिए कुश्ती में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली बबीता ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने भाजपा के टिकट पर हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।