शतरंज महासंघ चुनाव में संजय कपूर बने अध्यक्ष, चौहान फिर सचिव बने

नई दिल्ली | टीम भरत सिंह चौहान ने अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के चुनावों में बाजी मार ली है। उत्तर प्रदेश के डॉ. संजय कपूर अध्यक्ष बन गए हैं, जबकि चौहान फिर से सचिव चुने गए हैं। भारतीय शतरंज में चल रहे गतिरोध का तमिलनाडु उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन चुनाव होने के साथ अंत हो गया। मौजूदा सचिव चौहान और उनकी टीम ने पीआरवी राजा की अध्यक्षता वाले गुट पर भारी जीत दर्ज की। यह हार राजा के लिए एक बड़ा झटका रही जो तमिलनाडु के बड़े उद्योपतियों में से एक माने जाते हैं। राजा अध्यक्ष पद के चुनाव में उत्तर प्रदेश के डॉ संजय कपूर से 31-33 से हार गए। सचिव पद के लिए मुकाबला चौहान और महाराष्ट्र के आरएमडी ओंग्रे के बीच था और चौहान ने यह मुकाबला 35-29 से जीत लिया। टीम भरत सिंह चौहान ने 15 पदों में से 11 पद जीते जिसमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष और तीन संयुक्त सचिव शामिल हैं जबकि विपक्षी खेमे ने एक उपाध्यक्ष और तीन संयुक्त सचिव पद जीते। चुने गए नए पदाधिकारी: अध्यक्ष: डॉ संजय कपूर उपाध्यक्ष: अनंत डीपी, भवेश पटेल, विपनेश भारद्वाज, अजय अजमेरा, पीसी लाललियानथंगा और नियापुंग कोनिया सचिव: भरत सिंह चौहान संयुक्त सचिव: राजेश आर, महेंद्र ढाकल, अतुल कुमार, मुघाहो अवोमी, दिलजीत खन्ना और अतानु लाहिरी कोषाध्यक्ष: नरेश शर्मा। लाइव हिन्दुस्तान से साभार