55वे राष्ट्रिय क्रॉसकंट्री में २ रजत पदक के साथ मध्य प्रदेश पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान पर

भोपाल। आज चंडीगढ़ में आयोजित हुए 55वे राष्ट्रिय क्रॉसकंट्री में भाग ले कर मध्य प्रदेश के दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो व्यक्तिगत रजत पदक के अलावा 12वी, 18वी, 30वी, 34वी व् 47वें स्थान के साथ जबलपुर कार्पोरेशन की टीम ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरे स्थान पर रही। बालक 18 वर्ष आयु समूह में इंदौर के नवीन चौहान 6 किलोमीटर व् पुरुष वर्ग में जबलपुर के विक्रम बंगरिया ने 10 किलोमीटर में व्यक्तिगत रजत पदक जीते साथ ही हरमनजोत सिंह 12वें, विष्णु नंदन 18वें, सुनील 30वे, डिंगडिंग 34वें व कृष्ण कुमार 47वें स्थान पर रहे। इस प्रकार मध्य प्रदेश टीम कुल 61 अंकों के सात 10 किलोमीटर में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडेरशन आफ इण्डिया के उपाध्यक्ष ममाज खान के साथ म प्र एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अमानत खान, सचिव : ए मुरलीधर, उपाध्यक्ष: अजीत कन्नोजिया, अनिल श्रीवास्तव, शमशेर सिंह, लालता तिवारी, सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष: राजेंद्र गौर, संयुक्त सचिव:महेंद्र विश्वकर्मा, नितिन कलंकी, राजेंद्र पाल, अब्दुल वहाब, सदस्य:अजय मिश्रा, सतेंद्र कुमार, संजय शर्मा, अमित गौतम, वरिंदर सिंह, मनोज सिंह, डा मोईन खान,और अखिलेश मालवीय के अलावा डा राजेश मिश्रा, एम् पी राव, अजित पाल गिल, विष्णु कांत सहाय, सुनील शुक्ला,आदि ने हर्ष वयक्त करते हुए बधाई दी।