अकादमी की खिलाड़ी कोमल पाल ने पैदल चाल में रजत और बजरंगी प्रजापति ने मध्य प्रदेश को दिलाया कांस्य पदक

8वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स पैदल चाल प्रतियोगिता रांची-2021 भोपाल।रांची में 13-14 फरवरी, 2021 को आयोजित 8वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स पैदल चाल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ी कोमल पाल ने बालिका वर्ग अंडर-18 की 10 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में मध्यप्रदेश को रजत पदक दिलाया। कोमल ने यह पदक 55 मिनट 04 सेकण्ड का समय लेकर अर्जित किया। इसी तरह बालक वर्ग अंडर-20 में एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी बजरंगी प्रजापति ने 10 किलो मीटर पैदल चाल 44 मिनट 16 सेकेण्ड के समय में पूरी कर मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हमारे खिलाड़ी प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने और पदक जीतकर मध्य प्रदेश का मान बढ़ाने वाले अकादमी के खिलाड़ी कोमल पाल और बजरंगी प्रजापति को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और पदक जीत कर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन ने अकादमी के एथलीट कोमल पाल और बजरंगी प्रजापति के प्रदर्शन की सराहना की है। उक्त दोनों खिलाड़ियों ने अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री एस. के. प्रसाद और सहायक प्रशिक्षक श्री गोविन्द जाट के मार्गदर्शन में भाग लेकर पदक अर्जित किए।