मप्र योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शर्मा, सचिव दिनेश सिंह

भोपाल। मप्र योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन का गठन विगत दिनों किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा और सचिव जबलपुर हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी दिनेश सिंह ठाकुर को बनाया गया है। बता दें कि यह संघ खेल मंत्रालय और आयुष मंत्रालय से मान्यता प्राप्त नेशनल योगासन स्पोट्र्स फेडरेशन की राज्य इकाई है। नेशनल योगासन स्पोट्र्स फेडरेशन द्वारा जल्दी ही जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। योग को स्कूल और कॉलेजों की प्रतियोगिताओं में खेल के रूप में शामिल किया गया है। निकट भविष्य में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मप्र इकाई इस प्रकार है: अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.अजय बक्तारिया, उपाध्यक्ष अनुराग मुंद्रा, मोहन सिंह ठाकुऱ, प्रेम पुनिया, महासचिव दिनेश सिंह ठाकुर, संयुक्त सचिव सचिन तिवारी, संयुक्त सचिव (तकनीकी) वरूण कुशवाहा, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, सदस्य: पंकज जैन, करण सिंह पवार, दक्ष देव शास्त्री, आरती पाल, हेमंत माहोरे, आशीष पटेल, राजेंद्र आर्य, डॉ.हेमलता, ज्योति और नेहा।