जीवन में स्पोट्र्स है तो जीवन है-मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह

खेल विभाग द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में 10 हजार से अधिक महिलाओं ने की भागीदारी भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व एवं निर्देशन में प्रदेश में मैराथन दौड़ सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में दस हजार से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समूचा मध्य प्रदेश दौड़ा। ‘फिटनेस’ हमारी धरोहर टी.टी. नगर स्टेडियम में प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने झंड़ी दिखलाकर पाँच कि.मी. मिनी मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जीवन में स्पोट्र्स है तो जीवन है और फिटनेस है तो सब कुछ है। उन्होंने ‘फिटनेस’ का महत्व रेखांकित करते हुए कहा कि जीवन में फिटनेस से बड़ी कोई प्रापर्टी नहीं, क्योकि धन, पद, आदि चीजें तो अस्थााई हैं लेकिन ‘फिटनेस’ हमारी स्थाई धरोहर है। मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल विभाग द्वारा खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मार्गदर्शन में संपूर्ण मध्य प्रदेश में महिला मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने आगे बढ़कर भाग लिया। इसके अलावा विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गई। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। संचालक खेल श्री जैन ने कहा कि नारी की पराधीनता और प्रताड़ना से परे हम ऐसी दुनियां बनाएं जहाँ पग-पग पर महिलाओं की समानता और सम्मान के जयघोष का स्वर आकाश तक सुनाई दे। एक ऐसा विश्व जिसके कण-कण में राष्ट्र कवि जयशंकर प्रसाद की ये पंक्तियां सार्थक हों ‘‘नारी तुम केवल श्रद्धा, विश्वास-रजत-नगर-पग तल में, पीयूष स्त्रोत सी बहा करों, जीवन के सुंदर समतल में।’’ उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘‘बेटियाँ शुभकामनाएं हैं, बेटियाँ पावन दुआएं हैं, गर्म झोंकों से बचाएं शहर को, बेटियां ताजा हवाएं हैं।’’ इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी एवं मुख्य प्रशिक्षक सेलिंग श्री जी.एल. यादव, प्रभारी उप संचालक श्री जोंस चाको, कुश्ती प्रशिक्षक सुश्री रेखा रानी, शूटिंग प्रशिक्षक सुश्री ओशिन टवानी, ताईक्वांडो प्रशिक्षक सुश्री लतिका भण्डारी, जूडो प्रशिक्षक सुश्री मोनिका पारोची एंव महिला वार्डन सुश्री नीलम मेश्राम एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी बेटियां उपस्थित थी। अधिकारियों को दायित्व प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैराथन दौड़ सहित विभिन्न खेल गतिविधियों के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए खेल संचालक श्री पवन जैन ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। खेल संचालनालय के अधिकारियों को संभाग एवं जिलों का दायित्व सौंपा गया। संयुक्त संचालक डाॅ. विनोद प्रधान को देवास, श्री बी.एस. यादव को रायसेन, सहा. संचालक श्री जमील अहमद को विदिशा, श्री विकास खराडकर को शिवपुरी, डाॅ. शिप्रा श्रीवास्तव को राजगढ़, श्री प्रदीप अस्टैया को मंडला, श्रीमती वाणी साहू को सीहोर तथा श्री के.के. खरे को नरसिंहपुर का दायित्व सौंपा गया।