द हंड्रेड: पेरी बर्मिंघम फीनिक्स से खेलेंगी

बर्मिंघम। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पेरी इंग्लैंड की द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलेंगी। पहले सीजन की शुरुआत जुलाई में होगी। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुईं पेरी इसी महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगी। 28 मार्च से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज है। दैनिक भास्कर के अनुसार आईसीसी वीमेंस प्लेयर ऑफ द डिकेड पेरी के साथ फीनिक्स टीम में ऑस्ट्रेलिया की गार्डनर, न्यूजीलैंड की डिवाइन और इंग्लैंड की एमी जोन्स होंगी। पेरी टूर्नामेंट से जुड़ने वाली 20वीं विदेशी महिला क्रिकेटर हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की 10, द. अफ्रीका की 5 और न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज की 2-2 खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड बोर्ड को उम्मीद है कि बीसीसीआई भारतीय महिला खिलाड़ियों को लीग में हिस्सा लेने की अनुमति देगा।