राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का शुभारंभ आज

प्रदेश के 21 जिलों के बालक-बालिका खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा प्रदर्शन भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित टी.टी. नगर स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अधिकृत मल्लखम्ब प्रतियोगिता-2021 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 जिलों के 207 बालक और 159 बालिका खिलाड़ी भागीदारी कर रहे है। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन ने बताया कि टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित मार्शल आर्ट हाॅल में 16 से 18 मार्च, 2021 तक राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 21 जिलों के बालक-बालिका खिलाड़ी, 44 विभागीय प्रशिक्षक एवं 15 तकनीकी निर्णायक भाग ले रहे हैं। राज्य शासन द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित संचालन की सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में तीन और बालिका वर्ग में एक इवेन्ट में खिलाड़ी प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे। बालक वर्ग में पोल मल्लखम्ब, रोप मल्लखम्ब और हेगिंग मल्लखम्ब तथा बालिका वर्ग में रोप मल्लखम्ब इवेन्ट में प्रतिभा प्रदर्शन किया जाएगा।