शूटिंग अकादमी की स्टाॅर खिलाड़ी मनीषा कीर पर हमें गर्व है-खेल मंत्री

मत्स्य पालक की बेटी मनीषा कीर ने वल्र्ड कप में देश को दिलाया रजत पदक भोपाल। मध्य प्रदेश की खिलाड़ी बेटियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और शानदार प्रदर्शन कर देश का परचम फहरा रहीं है। ऐसी ही शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी मनीषा कीर ने वल्र्ड कप में किया और टेªप टीम वूमेन इवेन्ट में देश को रजत पदक दिलाया। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोट्र्स फेडरेशन (आई.एस.एस.एफ.) द्वारा कायरो, इजिप्ट में 22 फरवरी से 5 मार्च, 2021 तक आयोजित वल्र्ड कप में मनीषा कीर ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टेªप टीम वूमेन इवेन्ट में सर्वाधिक 158 अंक अर्जित किए। जबकि टीम में शामिल राजेश्वरी कुमारी और कीर्ति गुप्ता ने 143-143 का स्कोर किया और कुल 444 अंकों के साथ देश को रजत पदक दिलाया। रशियन फेडरेशन 463 अंकों के साथ पहले और मेजबान देश इजिप्ट 405 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। खिलाड़ी बेटी पर गर्व खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने वल्र्डकप में मनीषा कीर द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए मनीषा कीर को बधाई दी और कहा कि हमें अपनी खिलाड़ी बेटी पर गर्व है। खेल मंत्री ने कहा कि मनीषा कीर की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिखाया है कि कोरोना काल के बाद भी हमारे खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है। मध्य प्रदेश की बेटियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और पदक जीत कर देश और प्रदेश का परचम फहरा रही हैं। उन्होंने वल्र्ड कप में मनीषा कीर द्वारा हासिल इस उपलब्धि पर शूटिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री मनशेर सिंह को भी बधाई दी। मनीषा ने अब तक देश को दिलाए हैं बारह पदक गौरागांव, भोपाल की मूल निवासी मनीषा कीर के पिता मत्स्य पालन का व्यवसाय करते है। मनीषा कीर ने वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में प्रवेश लेकर शूटिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री मनशेर सिंह के मार्गदर्शन में शॉटगन खेल का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। शूटिंग में अपना कैरियर बनाने वाली मनीषा ट्रैप इवेंट की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। उन्होंने विश्व जूनियर शूटिंग चैम्पियनशिप कोरिया में ट्रैप इवेन्ट में 125 मे से 115 अंक अर्जित कर विश्व रिकार्ड की बराबरी की है। कुवैत में 28 से 30 जनवरी 2021 तक आयोजित प्रथम एशियन आॅनलाईन शूटिंग (शाॅटगन) चैम्पियनशिप में मनीषा ने देश को कांस्य पदक दिलाया। मनीषा कीर ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 2 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य सहित 12 पदक देश को दिलाए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में 21 स्वर्ण, 6 रजत एवं 6 कांस्य पदक इस प्रकार कुल 33 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। विश्व स्तरीय शूटिंग अकादमी संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी भोपाल के समीप बिशनखेड़ी में संचालित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया जी की पहल और प्रयासों से प्रारम्भ हुई विश्व स्तरीय शूटिंग अकादमी के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि खिलाड़ी पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।