मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज चेन्नई में खेला जाएगा

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7.30 बजे से चेन्नई में खेला जाएगा। दोनों टीमें आपस में पहली बार किसी सीजन का ओपनिंग मैच खेलेंगी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जबकि बेंगलुरु की कमान विराट कोहली के हाथों में है। बेंगलुरु ने अब तक 3 बार किसी सीजन का ओपनिंग मैच खेला और हर बार उसे हार ही झेलनी पड़ी है। RCB ने 3 बार (2009, 2011, 2016) फाइनल खेला, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। पिछले सीजन में टीम एलिमिनेटर में हारी थी। इस बार कोहली एंड टीम के पास पहला खिताब जीतने का मौका है। पिछले सीजन में कोहली ने 15 मैच में 466 रन बनाए थे। वे टीम के दूसरे टॉप स्कोरर रहे थे। RCB के लिए उस सीजन में युवा प्लेयर देवदत्त पडिक्कल ने 15 मैच में सबसे ज्यादा 473 रन बनाए थे। रोहित की कप्तानी में खिताब की हैट्रिक लगाने उतरेगी MI टीम वहीं, मुंबई टीम 13 में से सिर्फ 4 बार ही किसी भी सीजन में अपना पहला मैच जीत सकी। 2013 के बाद से टीम अपना पहला मैच नहीं जीत सकी। हालांकि, जब से टीम अपना पहला मैच हारने लगी, तभी से खिताब की बारिश भी होने लगी। 2013 में मुंबई ने अपना पहला खिताब जीता। इसके बाद रोहित की कप्तानी में MI लीग में सबसे ज्यादा कुल 5 बार चैम्पियन बनी। मुंबई ने लगातार पिछले दो खिताब अपने नाम किए हैं। रोहित की कप्तानी में टीम इस बार खिताब की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले सीजन में मुंबई ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी थी। दिल्ली का यह पहला फाइनल था। हेड-टू-हेड IPL में मुंबई और बेंगलुरु के बीच मुंबई टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए। मुंबई ने 17 और बेंगलुरु ने 10 मैच जीते हैं। बेंगलुरु के खिलाफ पिछले 10 मुकाबलों में मुंबई भारी रही है। इस दौरान 8 बार शिकस्त दी। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच UAE में 2 मैच खेले गए, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच जीते। दुबई में खेला गया एक मैच सुपर ओवर में गया था, जिसमें RCB ने जीत दर्ज की थी। पिच और मौसम रिपोर्ट चेन्नई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। 2019 सीजन में चेन्नई की पिच पर 8 मैच हुए थे, जिसमें पहले बैटिंग और बॉलिंग करने वाली टीम ने बराबर मैच जीते। तब 3 बार 170 से ज्यादा का स्कोर बना था। मुंबई का IPL में सक्सेस रेट बेंगलुरु से ज्यादा MI ने लीग में अब तक 203 मैच खेले, जिसमें 120 जीते और 83 हारे हैं। वहीं, RCB ने अब तक 196 में से 91 मैच जीते और 101 हारे हैं। 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। मुंबई का सक्सेस रेट 59.11% और बेंगलुरु का 47.13% रहा। कोहली के पास 6 हजार रन बनाने वाले पहले प्लेयर बनने का मौका कोहली IPL के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 5 हजार रन का आंकड़ा छुआ। वे अब भी 192 मैच में 5878 रन के साथ टॉप स्कोरर बने हुए हैं। उनके पास 2021 सीजन में 6 हजार का आंकड़ा छूने का मौका है। वे ऐसा करने वाले लीग के पहले खिलाड़ी होंगे। दैनिक भास्कर से साभार